राजपाल यादव की कॉमेडी फिल्में | Rajpal Yadav Comedy Movies List
1.चुप चुप के (Chup Chup Ke)
चुप चुप के फिल्म में राजपाल यादव द्वारा निभाए गए अभिनय का कोई जवाब नहीं है। फिल्म के कई दृश्य आपको खूब गुद गुदाएंगे। फिल्म में राजपाल के साथ परेश रावल और शक्ति कपूर भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।
2.ढोल (Dhol)
वर्ष 2007 में रिलीज़ हुई यह फिल्म युवाओं की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म में राजपाल यादव, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, शरमन जोशी मुख्या भूमिका में हैं। वही अभिनेत्री की बात करें तो इस फिल्म में तनुश्री दत्ता अपनी ख़ूबसूरती के जलवे बिखेरते हुए नजर आयीं हैं। (Rajpal Yadav Comedy Movies)
3.भूल भुलैया (Bhool Bhulaiya)
अक्षय कुमार की फिल्म भूल भलैया आज भी कई दर्शकों की पसंद बनी हुई है। यूँ तो फिल्म में सभी का अभिनय लाजवाब रहा। लेकिन इस फिल्म में राजपाल यादव द्वारा निभाया गया छोटे पंडित का किरदार सबसे कॉमेडी था।
4.मालामाल वीकली (Malamaal Weekly)
2006 में आई फिल्म मालामाल वीकली मनोरंजन का पिटारा कहे जानी वाली फिल्म थी। लॉटरी सिस्टम के ऊपर बनाई इस फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल, ओम पूरी और राजपाल यादव मुख्या भूमिका में थे।
5.हंगामा (Hungama)
वर्ष 2003 में आई निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा’ बॉलीवुड की कभी ना भूलने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में दो औरतों के एक ही नाम (अंजली) होने की वजह से जो गलत फेहमी होती है उसे बड़े ही कॉमेडी तरीके से परदे पर लाया गया है। (Rajpal Yadav Comedy Movies List)
Read More: हिंदी में टॉप हॉलीवुड हॉरर फिल्में: इतनी डरावनी कि रात को अकेले मत देखना!
एक टिप्पणी भेजें