बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद से दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है ऐसे में सिद्धार्थ फिल्म के जबरिया प्रमोशन में जुट चुके हैं। इस बीच सिद्धार्थ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आने की वजह से खबरों में आ गए हैं।
उनके खबरों में आने की वजह वो खुद नहीं बल्कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का उनके साथ नजर आना है। जैकलीन और सिद्धार्थ को बीती रात एक दूसरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही हैं।
Advertisement
दरअसल इन दोनों के अफेयर की चर्चा कई बार हो चुकी है लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिलेशन को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच दोनों का एक दूसरे के साथ नजर आना एक बार फिर उनके रिलेशन की ओर इशारा कर रहा है।
Advertisement
वहीं बात दोनों के एयरपोर्ट लुक की करें तो जैकलीन व्हाइट कलर के प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग हाई वेस्ट प्लाजो पैंट पहने दिखीं। वहीं सिद्धार्थ व्हाइट कलर के टी-शर्ट के साथ ग्रे कलर की डेनिम पैंट पहने नजर आए। इसके साथ उन्होंने स्काई ब्ल्यू कलर की जैकेट पहनी थी। दोनों का एयरपोर्ट लुक काफी कूल दिख रहा था।
वहीं सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैकलीन के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरी जबरिया को-पैसेंजर जैकलीन फर्नांडिस। बता दें ये जोड़ी फिल्म अ जैंटलमैन और ब्रदर्स में साथ काम कर चुकी है।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें
Advertisement