बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में जुटी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड से दूर रही हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका अब हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी। प्रियंका ने शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बीच प्रियंका को मुंबई में स्पॉट किया गया। प्रियंका को बीती देर रात मुंबई के जूहु स्थित सोहो हाउस में डिनर के दौरान स्पॉट किया गया।
Advertisement
प्रियंका यहां काफी स्टनिंग लुक में देखी गई। वह ब्राउन और ब्लैक कलर की फ्रिल पैटर्न शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैरून कलर के हाई-नी हाई हील्स बूट्स पहने थे। प्रियंका साथ में मैरून कलर का हैंड बैग भी लिए दिखीं।
वह बेस मेकअप और खुले बालों में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। डिनर के बाद वापस जाने के दौरान प्रियंका ने सोहो हाउस के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। यहां प्रियंका को फैशन डिजाइनर कुणाल रावल को देखा गया।
#priyankachopra spotted at her Mumbai house.
For more #Celebrity news & updates, download #theSnazzyApp: https://t.co/sbbZg4aElc#priyanka #love #nickyanka #nick #bollywoodactress #celebrityfashion #NickJonas #Bollywood #Niyanka #hollywood #joejonas #jonasbrothers #jonas pic.twitter.com/EO1MObZN2m
— Snazzy App (@theSnazzyApp) March 9, 2019
बता दें प्रियंका हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी करने से पहले से ही अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, गोवा और लंदन में भी हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आने वाले हैं। ये फिल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आपको प्रियंका का यह अवतार कैसा लगा? हमें नीचे कमेंट पर बताइए और इस पोस्ट को लाइक कीजिए
राजनीति, खेल, रोचक जानकारिया और अन्य खबरें पढ़ने के लिए www.bollyycorn.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Bollywood Locha पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
Advertisement