बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जोड़ी आए दिन एक दूसरे के साथ नजर आने की वजह से चर्चा में रहती है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब ये कपल पब्लिकली साथ टाइम स्पेंड करते भी नजर आ रहा है। इस बीच ये जोड़ी मेलबर्न के लिए रवाना हो चुकी हैं। दोनों को मंगलवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
Advertisement
इस बार दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे थे। पहले अर्जुन कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो रेड कलर के प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्लैक कलर की जीन्स पहने दिखाई दिए। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लैदर जैकेट भी पहनी थी। वह हमेशा की तरह काफी कूल लुक में दिखाई दिए।
एयरपोर्ट पर अर्जुन की एंट्री के कुछ देर बाद मलाइका को भी स्पॉट किया गया। उन्होंने मल्टी कलर बैगी पुलओवर के साथ रेड कलर की लैदर पैंट पहनी थी। मलाइका साथ में ब्राउन कलर के बूट्स पहने नजर आईं। वह बिना मेकअप और खुले बालों में काफी खूबसूरत नजर आईं।
Advertisement
बता दें मलाइका और अर्जुन के अलावा शाहरुख खान और करण जौहर भी मेलबर्न के लिए रवाना हुए हैं। ये सभी मेलबर्न में 8 से 17 अगस्त तक चलने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2019 का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें
Advertisement