बॉलीवुड के किंग खान एक्टर शाहरुख खान इन दिनों फिल्म द लॉयन किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख ने अपना वॉयस ओवर दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके बड़े बेटे आर्यन खान ने भी अपनी आवाज दी है। इस वजह से ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। इस बीच शाहरुख को बीती रात फैमिली डिनर के दौरान स्पॉट किया गया। अब इस परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही हैं।
इस डिनर के दौरान ये सैलेब फैमिली मुंबई के बांद्रा स्थित इलाके में स्पॉट की गई। गौरी खान यहां काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। उन्होंने केमोनफ्लेज ड्रेस पहनी थी। इस स्ट्रेपी ड्रेस और लाइट मेकअप में गौरी काफी स्टनिंग नजर आ रही थी।
वहीं किंग खान यहां ब्लै कलर की हूडी के साथ ब्ल्यू कलर की फेडेड डेनिम पैंट पहने नजर आए। उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम को गोद में उठाया हुआ था। अबराम पैरों में बिना जूते के नजर आए।
वहीं बेटी सुहाना खान यहां ब्लैक कलर की फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक पहने नजर आईं। वह इस फ्रिल फ्रॉक में काफी खूबसूरत दिख रही थी। सुहाना लाइट मेकअप, खुले बालों में स्टनिंग नजर आई। बता दें सुहाना अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से चर्चा में रहती है।
वहीं आर्यन यहां ब्ल्यू कलर के टी-शर्ट और ग्रे कलर की कार्गो पैंट पहने नजर आए। वह हमेशा की तरह काफी कूल लुक में नजर आए। इस सैलेब फैमिली की तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें