Pawan Singh Latest Holi Song Ghasai Rang Sagari: होली का त्यौहार नजदीक है और इसी को देखते ही भोजपुरी सिंगर्स हर साल की तरह इस साल भी होली के गानों रिलीज करने में जुट गए हैं। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने होली को लेकर अपना नया गाना ‘घासाई रंग सगरी’ (Ghasai Rang Sagari) रिलीज किया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
रिलीज हुए इस गानें में पवन सिंह और अंजना सिंह की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पंसद आ रही है। दोनों की जोड़ी ने फैंस के दिलों पर गदर मचा दिया है।
4 मिनट 23 सेकेंड के इस गाने में जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है। गाने में होली के सभी रंग बखूबी देखने को मिल रहे हैं। साथ ही पवन सिंह बिल्कुल राउडी अंदाज में तो वहीं अंजना सिंह भी फुल ऑन टशन में दिखाई दे रही हैं।
वेब म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गए इस गाने के लिरिक्स अर्जुन अकेला ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटू रावत का है। वहीं इस शानदार गाने को पवन सिंह ने गाया है। 4 मार्च को रिलीज हुए इस गाने अबतक 56 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीवुडलोचा.कॉम (Bollywoodlocha.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।