भोजपुरी स्टार और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस उनके वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अब उनका वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) धांसू डांस करती नजर आ रही हैं। उन्हें इस वीडियो में ‘कुली नंबर 1’ के गाने ‘मम्मी कसम’ पर डांस करते देखा जा रहा है।
इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) ने पर्पल कलर के क्रॉप टॉप में काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने वरुण धवन और सारा अली खान के गाने ‘मम्मी कसम’ पर अपने धांसू मूव्स अपने फैंस के साथ शेयर किये हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘इस गाने पर काफी देर तक डांस करने का मन है।’
बता दें उन्होंने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम वॉल पर साझा किया है। इस वीडियो को लोग जमकर वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में मोनालिसा के फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मोनालिसा की अदाएं देखकर लोगों ने यहां तक कहा कि वरुण और सारा भी उनके आगे डांस के मामले में फेल हैं। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
मोनालिसा (Monalisa) के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे टीवी शो ‘नमक इस्क का’ (Namak Ishq Ka) में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ इस टीवी शो में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी नजर आ रहे हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीवुडलोचा.कॉम (Bollywoodlocha.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।