बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर अपने-अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बेटे तैमूर अली खान के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। जहां सैफ बेटे तैमूर को लेकर अपने जिम में नजर आते रहे हैं। वहीं पिछले दिनों तो वह अपनी हिट वेबसीरीज सैक्रेड गेम्स के दूसरे पार्ट की शूटिंग के दौरान भी छोटे नवाब को लेकर पहुंचे थे। ऐसा ही कई मौकों पर तैमूर मॉम करीना की फिल्मों के सेट पर भी देखे गए हैं। इस बीच ये सेलेब फैमिली एक दूसरे के साथ एक बार फिर टाइम स्पेंड करती हुई स्पॉट हुई। बुधवार को करीना और सैफ बेटे के साथ आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया।
ये परिवार बुधवार दोपहर मुंबई के बांद्रा स्थित बीकेसी के बाहर स्पॉट किया गया। करीना यहां ब्लैक कलर के प्रिंटेड बैगी स्वेट शर्ट और व्हाइट कलर की रिप्पड जीन्स पहने दिखाई दीं। वह लाइट मेकअप, खुले बाल और होंठों पर रेड लिप स्टिक लगाए दिखाई दीं। करीना आंखों पर रेड फ्रेम आईग्लास लगाए नजर आईं। उन्होंने साथ में एक ब्लैक कलर का स्लिंग बैग भी लिया था।
https://www.instagram.com/p/BtjTVYOlkQo/
वहीं सैफ अली खान यहां हमेशा की तरह काफी कूल एंड कैजुअल लुक में दिखे। वह पर्पल कलर की टी-शर्ट के साथ डार्क ब्ल्यू कलर की जीन्स पहने नजर आए। इसके साथ वह कोल्हापुरी चप्पल पहने हुए थे। सैफ लंबे बालों की पोनी और बढ़ी हुई दाढ़ी मूछ में दिखे। वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
बात छोटे नवाब तैमूर अली खान के स्टाइल की करें तो वह यहां हमेशा से काफी हटके अंदाज में दिखे। उनका फैशनेबल लुक काफी चर्चा में रहा। तैमूर ने मल्टी कलर कैंडी कुर्ता स्टाइल टी-शर्ट और ब्ल्यू कलर की शॉर्ट डेनिम पैंट पहन थी।
https://www.instagram.com/p/BtiOtmygh1z/
वह मॉम और डैड की तरह अपनी आंखों पर भी शेड्स लगाए दिखे। उन्होंंने ग्रीन फ्रेम सन ग्लास लगाया था। तैमूर साथ में ब्ल्यू कलर के क्रॉक्स पहने दिखे। वह हमेशा की तरह काफी क्यूट नजर आ रहे थे। तैमूर के इस अंदाज में उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BtjF1uJg-FL/
तैमूर कभी सैफ की गोद में नजर आते तो कभी उनका हाथ पकड़कर चलते दिखाई देते थे। बता दें करीना ने अपने एफएम शो व्हाट वुमेन्स वॉन्ट के एक एपिसोड में खुलासा किया था कि सैफ बेटे तैमूर को लेकर काफी क्रेजी हैं। वह तैमूर के जन्म के बाद उसे छोड़कर फिल्म की शूटिंग पर भी जाने को तैयार नहीं थे। करीना ने बताय था कि सैफ को मैं धक्का देती थी कि तुम्हें भुज जाना ही होगा। तुम्हें काम करना ही होगा। जबकि सैफ कहते थे की शूटिंग कैंसिल कर दो मैं नहीं जा पाऊंगा। करीना ने इस बात का जिक्र सोहा अली खान वाले एपिसोड में किया है।
https://www.instagram.com/p/BtjF838g3r0/
बता दें तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों के लिए फैन्स से लेकर मीडिया में भी क्रेज देखा जाता है। तैमूर की फोटो चंद मिनट में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है। उनकी पॉपुलेरिटी बड़े बड़े स्टार्स से भी कहीं ज्यादा है।
राजनीति, खेल, रोचक जानकारिया और अन्य खबरें पढ़ने के लिए www.bollyycorn.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Bollywood Locha पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.