टेली न्यूज

कॉमेडी के बादशाह चार्ली चैपलिन का शव हो गया था चोरी, परिवार से मांगी गई थी फिरौती

charlie chaplin

चार्ली चैपलिन एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने मात्र से ही किसी के चेहरे पर भी हंसी आ जाती है। चैर्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) का पूरा नाम सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन है, जो पूरी दुनिया में चार्ली चैपलिन के नाम से मशहूर हैं। आज चार्ली चैपलिन का बर्थडे है। चार्ली चैपलिन की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आज आपको बताएंगे, उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

महान कॉमिक एक्टर चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को इंग्लैंड के वॉलवर्थ में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही लोगों को हंसाना शुरु कर दिया था और महज 5 साल की उम्र में ही अपना पहला स्टेज शो किया था। उनका उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा। उनकी मां हैना चैपलिन और पिता चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन सीनियर म्यूजिक हॉल में गाते और अभिनय करते थे।

charlie chaplin

म्यूजीशियन भी थे चार्ली चैपलिन

चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक होनहार म्यूजीशियन भी थे। उन्होंने अपने जीवन के 75 साल संगीत के लिए काम किया। जब चार्ली 5 साल के थे, तभी बीमारी के चलते एक स्टेज शो के दौरान उनकी मां आवाज चली गई और फिर वो कभी गा नहीं सकीं। तभी कॉन्सर्ट के मैनेजर ने 5 साल के छोटे से चार्ली को स्टेज पर खड़ा कर दिया। छोटे से इस बच्चे ने अपनी मासूम सी आवाज में स्टेज पर खड़े होकर अपनी मां ही गाना गाया। जिससे वहां मौजूद लोग बहुत खुश हुए।

शव हो गया था चोरी परिवार से मांगी गई फिरौती

उनके बारे में एक किस्सा ये भी बताया जाता है कि उनके मरने के बाद उनका शव चोरी हो गया था। चार्ली चैपलिन ने 88 साल की उम्र में 1977 को 25 दिसंबर के दिन यानी क्रिसमस के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनका शव चोरी कर लिया गया और उसके बदले में उनके परिवार से फिरौती मांगी गई। फिर 11 हफ्ते बाद उनका शव मिला। बता दें कि टाइम मैगजीन के कवर पर जगह पाने वाले पहले एक्टर चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) के जीवन पर अबतक 82 फिल्में बन चुकी हैं।

About the author

Bollywoodlocha Team

If you love gossips , controversial or good news about bollywood , then this is the best place for you to read latest bollywood news. We care about your entertainment.