बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले काफी समय से अपने फैशन सेंस को लेकर खासा चर्चा में रही हैं। वह पिछले कुछ दिनों से पेरिस में चल रहे 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती दिखीं थीं। सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अपने पिता अनिल कपूर और एक्टर राज कुमार राव के साथ नजर आईं थीं। वहीं अब सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। सोनम की ये फिल्म काफी समय से चर्चा से दूर रही है। वहीं अब से कुछ देर पहले इस फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर दिया गया है।
पोस्टर को रिलीज करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। जारी किए गए पोस्टर को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में सोनम एक्टर दलकीर सलमान के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ब्ल्यू कलर के डेनिम जैकेट पहने हुए हैं। सोनम और दलकीर किसी क्रिकेट ग्राउंड में एक दूसरे के साथ दिख रहे हैं।
सोनम और दलकीर की ये फिल्म इस साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है। इस फिल्म में संजय कपूर, सिकंदर खेर और अंगद बेदी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें