बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला इवेंट के बाद से काफी चर्चा में रही हैं। इस इवेंट के दौरान उनका रेड कार्पेट लुक काफी चर्चा में था। वहीं जब से ये खबर सामने आई थी कि प्रियंका इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेंगी। तब से सब उनके रेड कार्पेट लुक को देखने के लिए बेकरार थे। पेरिस में पिछले कुछ दिनों से चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल के इवेंट में बीती रात प्रियंका ने धमाकेदार एंट्री ली।
ये पहला मौका था जब प्रियंका इस इवेंट का हिस्सा बनीं। कान्स में उनका डेब्यू फैन्स को काफी पसंद आया। प्रियंका यहां ब्लैक और ब्राउन कलर के ग्लिटरी ऑफ शोल्डर गाउन को पहने नजर आईं। इस हाई थाई-कट स्लिट गाउन में प्रियंका बेहद ग्लैमरस नजर आईं।
वह बेस मेकअप, शाइनिंग आई शेड्स और होंठों पर पीच कलर की लिप स्टिक लगाए नजर आईं। प्रियंका लाइट कलर हेयर लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने कानों में खूबसूरत इयरपीस पहने थे। हालांकि यहां उनका लुक मेट गाला इवेंट के लुक से काफी फीका लगा।
प्रियंका ने कान्स के रेड कार्पेट इवेंट में एंट्री लेने के साथ ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स को जमकर पोज भी दिए। प्रियंका कभी फ्लाइंग किस करती तो कभी सबको नमस्कार करती दिखीं। उनका ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
प्रियंका ने अपने इस लुक में कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैन्स उनकी इन तस्वीरों को काफी लाइक भी कर रहे हैं। बता दें बीती रात इस इवेंट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत भी रेड कार्पेट इवेंट का हिस्सा बनी थीं।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें