बप्पी लहरी संगीत जगत का एक जाना पहचाना नाम। जो हमेशा सोने की चेन गले में खूब सारी डालकर नजर आते थे, उनकी मुंबई के अस्पताल में मौत हो गई। मुंबई के ही एक अस्पताल में बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। सिंगर और कंपोजर रहे बप्पी लहरी का यू जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
मुंबई के जिस अस्पताल में वे भर्ती थे 1 महीने से वहां से उन्हें सोमवार को ही डिस्चार्ज किया गया था। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें ओ एस ए यानी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप अपनेआ के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी लहरी हमेशा अपनी धुनों और गाने के एक अलग अंदाज की वजह से जाने जाते थे।
बप्पी लहरी हमेशा सोने से ही लगे हुए से नजर आते थे और बॉलीवुड के अपने करियर में 500 से ज्यादा गानों को उन्होंने कंपोज किया। इंडस्ट्री में उन्हें बप्पी दा के नाम से जाना जाता था। गानों के अलावा उन्हें सोने तथा सोने के प्रति प्रेम के लिए भी पूरी दुनिया जानती थी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में सोना पहनने की बात को लेकर इस राज से पर्दा उठाया था उन्होंने बताया था कि एक हॉलीवुड आर्टिस्ट की वजह से उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। बप्पी ने उस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेसली को काफी पसंद करता था। मैंने देखा कि वह हमेशा एक सोने की चेन गले में पहना करते थे। मुझे उनका वह अंदाज काफी पसंद आया था। एलविस प्रेसले को देखकर ही बप्पी लहरी ने यह निर्णय लिया था कि वह और ज्यादा सफल बनेंगे और साथ ही वे सोने को अपने लिए लकी भी मानते थे। 2014 में बप्पी लहरी ने चुनाव भी लड़ा था। उस दौरान उन्होंने सोना पहनने की जानकारी भी खुद ही दी थी। जानकारी के मुताबिक बप्पी दा के पास 750 ग्राम सोना और 4.62 ग्राम चांदी और 4 लाख रुपए के हीरे हैं।
बप्पी लहरी को सोने से इतना ज्यादा प्रेम था कि साल 2021 में ही धनतेरस के मौके पर उनकी पत्नी ने उन्हें सोने का चाय सेट गिफ्ट किया था पूर्णविराम यह बप्पी दा ने इसलिए किया था क्योंकि उनके पास पहले से सोने की कई सारी अलग-अलग ज्वेलरी थी। बप्पी लहरी ने इस बारे में यह कहा था कि मैंने अपनी पत्नी से धनतेरस पर मेरे लिए सोने का चाय सेट लाने के लिए कहा था। बप्पी लहरी को डिस्को डांसर नमक हलाल हिम्मतवाला और शराबी जैसी फिल्मों में गाने के लिए जाना जाता है इसके अलावा बप्पी दा ने अरे प्यार कर ले और उलाला जैसे गानों और कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया था।
बप्पी लहरी ने 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म दादू में मिला था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म शिकारी के लिए म्यूजिक कंपोज किया था।
बप्पी दा की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है कि बप्पी लहरी जी का संगीत सभी दौर के लिए था वह हर भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता था। हर जनरेशन के लोग उनके काम से जुड़ाव महसूस करते थे। उनका खुशनुमा स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
हालांकि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खबरें भी आई थी अफवाह के रूप में कि उनकी सेहत खराब है और उन्होंने अपनी आवाज खो दी है। हालांकि बाद में बप्पी दा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन सभी खबरों को खारिज कर दिया था। बप्पी दा ने लिखा था कि यह जानकर दुख हो रहा है कि कुछ मीडिया हाउस मेरी सेहत और आवाज को लेकर गलत खबरें फैला रहे हैं प्रणाम मेरे फ्रेंड और मेरा अच्छा चाहने वालों की दुआओं से मैं ठीक हूं।
लेकिन आप बप्पी दा इस दुनिया में मौजूद नहीं है आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने तकरीबन 500 फिल्मों में 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए और गाए भी थे। स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बप्पी दा की मौत के बाद उनकी याद में ट्वीट किया चलते चलते मेरे गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना। आप हमेशा याद आएंगे बप्पी दा ओम शांति।
बॉलीवुड में तमाम एक्टर लगातार बप्पी दा के लिए ट्वीट कर रही हैं वहीं संजय दत्त ने लिखा आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे बप्पी दा बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं बप्पी दा आप दुनिया छोड़कर चले गए लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे परिवार के प्रति गहरी संवेदना ओम शांति। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा अभी कुछ दिन पहले ही तो साथ में हम शूट कर रहे थे। सुनील शेट्टी ने लिखा लता दीदी के बाद एक और उस्ताद का निधन। लता दीदी के निधन के कुछ दिनों बाद एक और संगीत उस्ताद का निधन हो गया पग घुंघरू चलते चलते डिस्को डांसर जैसा यादगार संगीत अमर रहेंगे आपकी कमी खलेगी बप्पी दा परिवार के प्रति संवेदना।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय, भूमि पेडणेकर, हेमा मालिनी, राज बब्बर, काजोल, सहित अलका याग्निक, सचिन तेंदुलकर, स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, संबित पात्रा, विराट कोहली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , रवीना टंडन , अनुपम खेर, ए आर रहमान, विशाल ददलानी, अक्षय कुमार, युवराज सिंह, अमित शाह, अजय देवगन, अशोक पंडित जैसे तमाम बड़े लोग उनके लिए ट्वीट कर रहे हैं।
बॉलीवुड लोचा टीम बप्पी दा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।