पेरिस में पिछले करीब छह दिनों से 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनिया भर से सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। यहां इंडिया से दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी और हिना खान ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आई थीं। इस फेस्टिवल की शुरुआत होते ही सब ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। बीती रात फैन्स का ये इंतजार भी खत्म हो गया। ऐश्वर्या ने बीती रात इस इवेंट में धमाकेदार एंट्री ली।
वहीं यहां रेड कार्पेट इवेंट में येलो कलर का सीक्विंड गाउन को पहने दिखाई दीं। इस फिशकट वन शोल्डर गाउन में ऐश्वर्या बेहद स्टनिंग दिखीं। उनके गाउन की लॉन्ग ट्रेल भी देखी गई। ऐश्वर्या यहां मरमेड लुक में वॉक करती नजर आईं।
वह बेस मेकअप, आंखों पर आई लाइनर और होंठों पर शानिंग ब्राउन लिप स्टिक लगाए काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या स्ट्रेट हेयर लुक के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने इस इवेंट में मैजूद फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
इस इवेंट में ऐश्वर्या अपने लुक से कहीं ज्यादा अपनी बेटी के साथ खास बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। वह रेड कार्पेट पर एंट्री लेने से पहले ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ दिखाई दीं। आराध्या यहां येलो कलर की फ्रॉक पहने दिखाई दीं। आराध्या मां ऐश्वर्या का हाथ थामें घूमती दिखीं।
ऐश्वर्या और आराध्या का अंदाज अब काफी चर्चा बटोर रहा है। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ किसी बड़े इवेंट में पहुंचीं हो। वह कई बड़े इवेंट के साथ-साथ फैशन शो में भी बेटी के साथ नजर आईं हैं। कान्स में भी मां और बेटी की इस जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको यह न्यूज़ कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं, और बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए बॉलीवुड लोचा को फॉलो करना ना भूलें