बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में जुटी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों का हिस्सा रहती हैं। पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजिम में देसी गर्ल प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है। गुरुवार को प्रियंका अपने स्टेच्यू का इनोग्रेशन करने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका अपने स्टेच्यू के साथ जमकर पोज भी देती नजर आईं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका का ये वैक्स स्टेच्यू हू-ब-हू उन्हीं की तरह नजर आ रहा है। इस स्टेच्यू को देख कहना काफी मुश्किल है कि ये असल में प्रियंका नहीं बल्कि मोम का स्टेच्यू है। स्टेच्यू को वन शोल्डर रेड कलर का गाउन पहनाया गया है। इस स्टेच्यू के गले में पर्ल का नेक पीस भी दिख रहा है। टाइट पोनी और लाइट मेकअप में स्टेच्यू काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
Advertisement
न्यूयॉर्क में स्टेच्यू के इनोग्रेशन के दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आईं। वह मैडम तुसाड की टीम के साथ काफी मस्ती भी करती दिखीं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इस खुशी के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है।
प्रियंका ने लिखा, ‘मैं जब मैंने न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में अपने नए वैक्स स्टेच्यू को देखा। जल्द ही चार अन्य लोकेशन पर भी आने वाला है। चार फिगर्स, यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया और भी। धन्यवाद मैडम तुसाद टीम’। प्रियंका यहां अपने स्टेच्यू के साथ जमकर पोज देती दिखी हैं।
? <– Me when I saw my new wax figure at Madame Tussauds in NYC @nycwax (Coming to other locations soon!!) @TussaudsSydney @MTsSingapore @TussaudsBK @TussaudsHK @nycwax @MadameTussauds pic.twitter.com/XzRw9LjHJW
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 7, 2019
प्रियंका ने इसकी तैयारी का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसमें मैडम तुसाड की टीम प्रियंका के शरीर की नाम लेती दिख रही है। बता दें प्रियंका जल्द ही एक रिकॉर्ड भी बनाने जा रही हैं। वह फेमस सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलिब्रिटी होंगी जिनके दुनिया में वैक्स के छह स्टेच्यू हैं।
बता दें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ में नजर आने वाली हैं। उनकी ये हॉलीवुड फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। इसके बाद प्रियंका बॉलीवुड में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्टर फरहान अख्तर नजर आएंगे। बता दें फिल्म की शूटिंग उनकी और निक जोनस की शादी के पहले से चल रही थी। इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
राजनीति, खेल, रोचक जानकारिया और अन्य खबरें पढ़ने के लिए www.bollyycorn.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Bollywood Locha पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
Advertisement