भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के धारावाहिक ‘नजर’ में दिखाई दे रही हैं। इस शो में वह डायन की भूमिका में नजर आती हैं। दर्शक डायन के रूप में मोनालिसा को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा बटोर रही हैं। मोनालिसा की ये तस्वीरें श्रीलंका ट्रिप की हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ श्रीलंका में छुट्टियां मना रही हैं। मोनालिसा और विक्रांत यहां अपनी शादी की सेकेंड एनिवर्सरी को एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं। इस वेकेशन की उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
Advertisement
मोनालिसा और विक्रांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों आए दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें भी कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिनमें वह श्रीलंका की खूबसूरत लोकेशन का भरपूर आनंद उठाते दिख रहे हैं।
दोनों कभी बोट पर एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं तो कभी स्वीमिंग पूल में एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। वहीं मोनालिसा की कुछ बोल्ड तस्वीरें भी काफी चर्चा में हैं। वह स्वीमिंग पूल में ब्लैक और व्हाइट पोल्का डॉट मनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं।
इस मनोकिनी में मोनालिसा ने स्वीमिंग पूल के किनारे बैठ जमकर पोज दिए हैं। उनकी तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। बता दें मोनालिसा ने आठ साल तक विक्रांत के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दो साल पहले शादी की थी।
इस कपल ने कलर्स के फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में एक दूसरे के साथ शादी रजाई थी। मोनालिसा इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। इस शो के बाद मोनालिसा अब स्टार प्लस के हिट शो ‘नजर’ में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
राजनीति, खेल, रोचक जानकारिया और अन्य खबरें पढ़ने के लिए www.bollyycorn.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Bollywood Locha पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
Advertisement